पंचकूला के नारायणपुर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसे में चार मजदूर घायल

0

नारायणपुर गांव के समीप बुधवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ट्राली में सवार चार मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली गांव में आम के बाग के पास से शुगर मील की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्राली पलट गई। हादसे में एक मजदूर ट्राली के नीचे दब गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाकर दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर को पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *