खुले गटर में गिरा बच्चा, लोगों ने तुरंत रस्सी डालकर बचाया, नगर निगम की लापरवाही से नाराज

0

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान जा सकती थी। अगर स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे रेस्क्यू नहीं किया होता तो बच्चे की मौत तय थी। लुधियाना नगर निगम की लापरवाही का वीडियो समराला चौक से सामने आया है। शुक्रवार के दिन सड़क किनारे खुले गटर में खेलते समय एक मासूम बच्चा गिर गया। आसपास के लोगों ने चंद ही मिनट में वक्त रहते ही उसे बचा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जैसे ही बच्चा ढक्कन टूटे हुए गटर में जा गिरा, वैसे ही बच्चे के साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उस बच्चे की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गटर में जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गटर का ढक्कन कई दिनों से टूटा पड़ा था। इस घटना के में लुधियाना नगर निगम प्रशासन की लापरवाही साफ नर आ रही है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, मगर लुधियाना नगर निगम ना तो इससे कोई सबक ले रहा है और ना ही इस विभाग को ऐसी घटनाओं से कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *