जम्मू-कश्मीर अनंतनाग के लाल चौक पर पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां अब इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
