दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात

0

एनसीपी एसपी के चीफ शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 22 जुलाई, बुधवार को संसद में मुलाकात हुई है.  इस दौरान पवार के साथ उनकी बेटी और एनसीपी एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी थीं. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में परिसीमन बिल, सीजेपी प्रोटेस्ट पर भी चर्चा हुई होगी.

यह मुलाकात उन बयानों के बाद हुई जिसमें सुले ने परिसीमन बिल पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सशर्त समर्थन दिया था. सुले ने कहा था कि अगर सरकार सभी राज्यों में समान 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है तो एनसीपी एसपी इसका समर्थन कर सकती है लेकिन इस पर वह इंडिया अलायंस के भीतर भी चर्चा करेंगी.

शरद पवार और सुप्रिया सुले 21 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन में भी गए थे. इतना ही नहीं सुप्रिया सुले ने दिल्ली पुलिस द्वारा पीएम हाउस के सामने धरना दे रहे नेताओं को जबरन उठाने पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान भी जारी किया था.

सुप्रिया ने अपने बयान में कहा था कि लोक कल्याण मार्ग पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बदसलूकी की गई, जब वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के बारे में जवाब मांग रहे थे. उन्हें धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया गया और घसीटा गया. पुलिस ने उन्हें, साथ ही सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के लिए बल प्रयोग किया. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के विपक्ष के नेता के साथ किया गया यह व्यवहार अलोकतांत्रिक है. हम देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. हम दमन की इस कार्रवाई की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *