PM हाउस के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहे मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हो गए हैं. इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे के घर से पीएम आवास तक कांग्रेस नेताओं ने मार्च किया था.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च किया है. सरकार न तो कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस पर संसद में बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.’
