Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में आज से शुरू हो रही श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 24 जुलाई तक चलेगी, जानें महत्व और पूरा शेड्यूल

0

ओडिशा का पवित्र शहर पुरी विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के लिए तैयार हो गया है। इसमें भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा 16 जुलाई को 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक अपनी नौ दिवसीय वार्षिक यात्रा पर निकलेंगे। परमानंद और धार्मिक उत्साह से ओतप्रोत होकर, दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन के रथों को लगभग 3 किलोमीटर तक खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाएंगे।

पवित्र ग्रंथों के अनुसार, गुंडिचा मंदिर चतुर्धा मूर्ति (भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और सुदर्शन) का जन्मस्थान माना जाता है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने गुरुवार को सुचारू और बिना किसी घटना के रथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत तैयारियां की हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद कुमार पाधे ने बताया कि ‘नेत्रोत्सव’ और ‘नव यौवन दर्शन’ अनुष्ठान मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हुए। पाधे ने आगे बताया कि बुधवार के अनुष्ठान भी निर्धारित कार्यक्रम हुए।

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते। ‘संस्कृति सुभाषितम्’ में कहा गया है, देवताओं के भी देव और संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की देवताओं से लेकर समस्त प्राणी श्रद्धापूर्वक उपासना करते हैं। उनका यश पवित्र और कल्याणकारी है। वे अविनाशी, अनंत और समस्त प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा हैं। ऐसे भगवान जगन्नाथ को बार-बार नमस्कार है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर