PM मोदी 17 जुलाई को जींद से दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, अनिल विज

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 तारीख को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे है। इस पर अंबाला में हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो मौजूदा प्रस्थिति बनी हुई है। तेल कोयला ये धीरे-धीरे खत्म हो रहे है। तो अल्टरनेटिव सोर्सेस पर जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा, वायु ऊर्जा को और हाइड्रोजन ऊर्जा को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं ।

 

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 तारीख को हरियाणा के जींद में आ रहे है और यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन भी करने जा रहे है। इसको लेकर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन भी हरियाणा से होने जा रहा है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की पहली हाइड्रोडन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है। जिसकी वजह से राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *