PANCHKULA: पंचकूला के सभी HSVP सेक्टरों की आंतरिक सेवाएं नगर निगम को सौंपी जाएंगी, आदेश जारी
पंचकूला, 11 जुलाई। हरियाणा सरकार ने पंचकूला शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 जुलाई 2026 को आयोजित पीएमडीए (PMDA) अथॉरिटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अधीन आने वाले सभी सेक्टरों और संबंधित क्षेत्रों की आंतरिक नागरिक सेवाओं को 11 जुलाई 2026 तक नगर निगम, पंचकूला को हस्तांतरित किया जाए। इसके बाद HSVP के अधीक्षण अभियंता ने नगर निगम आयुक्त को पत्र जारी कर तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए सेवाओं का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र के अनुसार नगर निगम पंचकूला के संबंधित कार्यकारी अभियंताओं तथा HSVP डिवीजन-1 एवं डिवीजन-2 के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आंतरिक सेवाओं का हस्तांतरण तत्काल प्रभाव से पूरा करने को कहा गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है।

