चंडीगढ़ शिक्षा में देशभर में नंबर-1, पंजाब, केरल और दिल्ली दूसरे स्थान पर

0

केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2025-26 रिपोर्ट में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में चंडीगढ़ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पंजाब, केरल, दिल्ली और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव दूसरे स्थान पर रहे।

इस बार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग रैंक देने के बजाय उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न ग्रेड या प्रदर्शन श्रेणियों में रखा गया है। इससे समान प्रदर्शन करने वाले राज्यों को एक ही श्रेणी में शामिल किया गया है, ताकि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल सके।

यह रिपोर्ट कुल 70 मानकों के आधार पर तैयार की गई है, जिनका मूल्यांकन दो प्रमुख श्रेणियों और छह क्षेत्रों में किया गया। इनमें सीखने के परिणाम और गुणवत्ता, शिक्षा तक पहुंच, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं, समान अवसर, प्रशासनिक व्यवस्था तथा शिक्षक शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे पहलू शामिल हैं।

रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर रहे पंजाब, केरल, दिल्ली और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव को ‘प्रचेष्टा-1’ (51-60 प्रतिशत) श्रेणी में रखा गया। वहीं इस बार किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को सबसे निचली ‘आकांक्षी-1’ और ‘आकांक्षी-2’ श्रेणियों में जगह नहीं मिली।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *