हरियाणा के करनाल की पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर; आग बुझाने की कोशिश जारी

0

हरियाणा के करनाल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पेस्टिसाइड्स (कीटनाशक) बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कीटनाशक और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

फैक्ट्री से उठ रहे जहरीले और काले धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के क्षेत्र को खाली कराना शुरू कर दिया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *