रवनीत बिट्टू SC आयोग के सामने पेश, धूरी जातिसूचक टिप्पणी विवाद में रखा अपना पक्ष

0

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को पंजाब एससी आयोग के सामने पेश हुए। जातिसूचक टिप्पणी के विवाद को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा। 26 मई को धुरी में बीजेपी नेता ओंकार सिंह को छुड़ाने की मांग के दाैरान बिट्टू की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई थी।

ओंकार सिंह को नगर निकाय चुनाव से पहले ‘साइलेंट पीरियड’ के दौरान कथित तौर पर प्रचार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बाद में मंत्री पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगा। नगर निकाय चुनावों के लिए वोटिंग 26 मई को हुई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *