अलग अंदाज में सुनाया वंदे मातरम्, सामने परोसा ब्रेड और नमक… स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूं हुआ खास स्वागत
‘वंदे मातरम्’ की गूंज, भारतीय प्रवासियों का जोरदार स्वागत और स्लोवाकिया की ‘ब्रेड एंड साल्ट’ वाली खास परंपरा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा (PM Modi Slovakia Visit) यादगार बन गया है. ब्रातिस्लावा पहुंचते ही उन्हें शानदार स्वागत मिला, जहां भारतीय संस्कृति और स्लोवाक परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिला. इस दौरान फेमस ग्रूप लुस्निका एन्सेम्बल ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की अपने ही अंदाज में शानदार प्रस्तुति दी. पीएम मोदी का यहां के सदियों पुरानी परंपरा ‘ब्रेड और सॉल्ट’ से भी स्वागत किया गया. वहीं भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का उत्साह के साथ स्वागत किया.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
