CM योगी आदित्‍यनाथ ने थामी हॉकी स्टिक, दागे दो गोल, सांसद रवि किशन मैदान में बाल उठाकर दौड़ते दिखे

0

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह स्टेडियम में हॉकी स्टिक थामी और गोल पोस्ट को निशाना बनाकर 2 गोल दाग दिए। यह देख वहां उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस बीच, सांसद रवि किशन मैदान में दौड़ते और बॉल उठाकर वापस लाते दिखे। इन दिनों मुख्यमंत्री गोरखपुर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग रूप में दिखे जहां उन्होंने अपने हाथों में हॉकी स्टिक थाम रखी थी। मुख्यमंत्री इन दिनों गोरखपुर के दौरे पर है जहां वह वीर बहादुर सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और सिंथेटिक हॉकी ट्रैक एवं पवेलियन दीर्घा का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि गोरखपुर में बदलाव साफ दिख रहा है। हम आज बदलते हुए गोरखपुर को देख रहे हैं, एक वक्त वह था जब सड़क पर नौजवान संघर्ष करते थे, बेरोजगारी का आलम था, 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पाती थी।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर में भय का माहौल था। लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते थे। हर साल इंसेफेलाइटिस से सैकड़ो बच्चों की जान चली जाती थी। वर्षों से बंद पड़ा फर्टिलाइजर कारखाना हमें मुंह चिढ़ाता था। बेटियों के लिए माहौल बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। इस दौरान कार्यक्रम शुरू होने से पहले सीएम योगी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाई और तत्पश्चात 38 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 188 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर को मैं यूं ही स्पेन नहीं कहता। गोरखपुर आज स्पेन की तरह बदल रहा है। और इसे पूरी तरह महाराज जी आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। महाराज जी आज 900 करोड रुपए की सौगात लेकर आए हैं। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। भाजपा हर किसी को अपने सीने से लगाकर चलने वाली पार्टी है। आज रबड़ के ट्रैक का उद्घाटन हुआ है, उसकी कीमत 7 करोड रुपए है। हर 15 दिन बाद मुख्यमंत्री जी कोई न कोई परियोजना लेकर आते हैं और गोरखपुर स्पेन की ओर एक कदम और आगे बढ़ता है। ऐसा कुछ करने और सोचने के लिए जज्बा चाहिए, जिसके लिए जिगरे की जरूरत होती है, और वह जिगरा महाराज जी में है, यही जिगरा गोरखपुर को बदल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी हुई और महाराज जी ने तत्काल fir के आदेश दे दिए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *