होर्मुज में जहाजों पर हमले में भारत का एक्शन, विदेश मंत्रालय ने किया अमेरिकी राजनयिक को तलब
ओमान के तट के पास कमर्शियल (व्यापारिक) जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर भारत सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
बता दें कि बीते दिन गुरुवार को एक और व्यापारिक जहाज को निशाना बनाया गया, जिस पर 20 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते पर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने अपनी गहरी चिंता जताई है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
