दिल्ली से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट पक्षी से टकराई; इमरजेंसी लैंडिंग
आज राजकोट के हीरासर राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। राजकोट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकरा गई। पक्षी के टकराते ही पायलट ने अपनी सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।
इस फ्लाइट में 124 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया की यह फ्लाइट राजकोट एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान भर रही थी, तभी एक पक्षी फ्लाइट के इंजन से टकरा गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
