IDFC बैंक घोटाला : CBI के चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एन.सी.आर. में 6 स्थानों पर छापे

0

 हरियाणा के 661 करोड़ रुपए के आई.डी.एफ.सी. और ए.यू. स्मॉल बैंक घोटाले में सी.बी.आई. ने अब आरोपियों के घरों पर छापामारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक सी.बी. आई. ने एक साथ चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एन.सी. आर. में 6 स्थानों पर छापामारी की।

सूत्रों की मानें तो सी.बी.आई. ने हरियाणा के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाइन और प्रदीप कुमार के अलावा आई. एफ. एस. अधिकारी नवनीत कुमार श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी की। नोएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के ठिकानों पर भी रेड की गई। जांच दौरान मिले सम्पत्तियों के डॉक्यूमैंट, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण को सी.बी.आई. ने कब्जे में ले लिया है। सी.बी.आई. की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर कथित अकाऊंट खुलवाए, सरकारी पैसे को अन्य खातों में ट्रांसफर करवाया गया। सी.बी.आई. अभी यह जांच कर रही है कि इन अकाऊंट के बदले अधिकारियों को क्या प्रोफिट मिला।

हरियाणा के 8 सरकारी विभागों से जुड़े आई. डी. एफ.सी. बैंक फ्रॉड में पहले 560 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आई थी जो जांच के दौरान बढ़कर 661 करोड़ रुपए हो गई। सी.बी.आई. ने शनिवार देर रात 3 आई.ए.एस. और एक आई.एफ.एस. अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले। टीम चंडीगढ़ के सैक्टर-16 स्थित मोहम्मद साइन और अन्य अधिकारियों की सैक्टर 6, 7, 19 स्थित कोठियों में पहुंची। पंचकूला के सैक्टर-6 में एक वरिष्ठ आई.ए. एस. अधिकारी ने करीब एक कनाल की कोठी खरीदी थी। यह कोठी अपने नाम न लेकर किसी रिश्तेदार के नाम की गई। सी.बी.आई. को इस कोठी से संबंधित कुछ डॉक्यूमैंट भी मिले हैं। टीम अब इन अधिकारियों और फैमिली मैंबर्स के अकाऊंट की डिटेल भी खंगाल रही है। कोठी की खरीद का लेन-देन करीब 2 माह पहले हुआ था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *