Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 4 जून 2026
मेष राशि,व्यावहारिक सोच और योजनाओं से फायदा मेष राशि के जातकों के लिए कल 4 जून का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास और आपकी ऊर्जा आपको आगे लेकर जाएगी। आप कठिन और फंसे हुए काम को भी पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। जबकि आपकी व्यवहारिक सोच और योजनाओं का भी आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप सुख सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। और यह सब हो रहा है राशि में विराजमान मंगल और कर्म भाव में गोचररत चंद्रमा के प्रभाव से। गुरु का गोचर भी शुभ फल दे रहा है।
वृषभ राशि,आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा वृषभ राशि के जातकों को भाग्य भाव के चंद्रमा की वजह से परिश्रम और प्रयास से बढ़कर फायदा मिलेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े चंचल हो सकते हैं और आपका मन एक साथ कई दिशाओं में भटकेगा। आपको संयम और धैर्य के साथ अपने काम पर फोकस करना होगा। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। लेकिन कुछ चाहे अनचाहे खर्च भी होंगे। आपको किसी पारिवारिक सदस्य की मदद भी करनी होगी। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि,परिवार से सहयोग और सुख पाएंगे मिथुन राशि के लोगों के लिए कल 4 जून का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। थोड़ी समस्या रहेगी चंद्रमा के अष्टम में होने से, इसलिए आपको उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। और सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। लेकिन अच्छी बात है आपकी राशि में बुध और शुक्र का होना जो आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना रहा है और आपकी वाणी को धार देकर करियर की दिशा में आपको आगे बढ़ा रहा है। राशि से दूसरे भाव में गुरु का होना भी आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। परिवार से आपको सहयोग और खुशी मिलेगी।
कर्क राशि, प्रयास का सकारात्मक परिणाम पाएंगे कर्क राशि के लिए कल गुरुवार का दिन चंद्रमा और गुरु के गोचर से अनुकूल और सुखद रहने वाला है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आपकी साझेदारी अच्छी चलेगी। आप टीमवर्क को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आर्थिक लाभ का भी आपको मौका मिलता रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में आप गुरु के शुभ प्रभाव से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी अपने प्रयास में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
सिंह राशि,खर्च भी आपका बढा हुआ रहेगा सिंह राशि के जातकों को 4 जून का दिन मानसिक तनाव दे सकता है। छठे भाव का चंद्रमा और लग्न में केतु का होना आपको अपने काम में उलझा सकता है। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। आपको कल विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च भी आपका बढा हुआ रहेगा। वैसे 12वें भाव का गुरु होने से आपका खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। आप पुण्य लाभ अर्जित कर पाएंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो दूरी का अहसास हो सकता है।
कन्या राशि,भाग्य का साथ प्राप्त होगा कन्या राशि के जातकों के लिए कल 4 जून का दिन रोमांटिक रहने वाला है। चंद्रमा पंचम भाव में होकर जहां भाग्य का साथ दिला रहे हैं वहीं आपके जीवन में प्रेम और सुख का आगमन भी हो रहा है। संतान पक्ष से आपको प्रसन्नता होगी। किसी मनोरंजक और धार्मिक यात्रा का भी संयोग बनेगा। कर्म भाव का बुध और शुक्र आपको करियर और कमाई के मामले में सपोर्ट करेगा जिससे आर्थिक पक्ष भी आपका कल बेहतर रहेगा। आपको शौक की चीजों की प्राप्ति होगी। भाई बहनों से सहयोग पाएंगे। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।
तुला राशि,वर्चस्व अपने क्षेत्र में बढ़ेगा तुला राशि के जातकों को कल 4 जून को चंद्रमा के सुख भाव में होने का लाभ मिलेगा। साथ ही राशि स्वामी शुक्र के भाग्य भाव में होने का भी फायदा मिलेगा। ऐसे में तुला राशि के जातको को कल एक के बाद एक कई खुशियां मिल सकती हैं। आपका प्रभाव और वर्चस्व अपने क्षेत्र में बढेगा। आप अपनी बातों और क्षमताओं से विरोधियों को मात दे पाएंगे आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी और आपको कमाई का कुछ नया मौका भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद पाएंगे। धार्मिक क्षेत्र में रुझान बढेगा। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि,दीर्घकालीन चाहत पूरी हो सकती है वृश्चिक राशि के जातको के लिए कल का दिन प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप साहसिक फैसला लेकर स्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको पिता और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। आपकी कोई दीर्घकालीन चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगे। मित्रों से भी आपको सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से उसे सुलझा पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि प्रलोभन से बचें।
धनु राशि, नकारात्मक भाव से बचना चाहिए धनु राशि के जातको के लिए कल चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आप अपने करियर को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका सामान्य और संतुलित बना रहेगा। राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से आप किसी बचत योजना में भी धन का निवेश कर सकते हैं। वैसे घरेलू जरूरतों और घर की साज सज्जा पर आपको कल धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक भाव को मन में नहीं आने दें, राशि से अष्टम गुरु का गोचर सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दे रहा है।
मकर राशि,बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे कल 4 जून का दिन मकर राशि के लोगों के लिए शुभ और सुखद रहेगा। आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर होने से आपका मन चंचल हो सकता है। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं लेकिन जल्दी बोर भी हो सकते हैं जिससे आपका कम अटक भी सकता है लेकिन काम की प्राथमिकता तय करके काम करें। वैसे आर्थिक पक्ष आपका संतुलित रहेगा। आप बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कुछ अप्रत्याशित स्रोत भी आपको मिलेंगे जिससे फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध आपका प्रगाढ होगा। कलात्मक क्षमता और व्यवहार कुशलता का आपको लाभ मिलेगा। जल का सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए।
कुंभ राशि, सेहत के मा्मलों में सजग रहना होगा कुंभ राशि के लोगों के लिए कल का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आर्थिक योजनाओं पर ध्यान से काम करने की जरूरत है। आपकी राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको सेहत के मामले में भी सजग रहने की सलाह देता है। आपको दूसरों के मामलों मे और शेयर बाजार के मामलों से दूरी बनाकर रखना चाहिए, नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अपने भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं।
मीन राशि, किसी नई योजना पर काम शुरु करेंगे मीन राशि के जातको को कल यानी 4 जून के दिन शुभ ग्रह योग का मिलेगा फायदा। आपको किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आप कुछ नया काम या नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। विवाह संबंधी बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंध में आपको प्रेमी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आप शिक्षा के क्षेत्र में कल बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पिता और पैतृक पक्ष की धन संपत्ति का भी आपको सुख मिल सकता है।
