अंबाला: जिंदल पेट्रो गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख; मौके पर पहुंचा दमकल विभाग
अंबाला में मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार को 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को दी गई।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
