चंडीगढ़ में गर्मी ने अब प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल चंडीगढ़ में 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 23 मई को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 24 और 25 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ पारा फिर चढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।