चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का असर: 23 मई से 30 जून तक स्कूल बंद, प्रशासन ने घोषित की गर्मी की छुट्टियां

0

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार दोपहर पंजाब और चंडीगढ़ के लिए “सीवियर हीटवेव” यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया. इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से 30 जून 2026 तक रहेंगी (कुल 39 दिन). वही अगर टीचर की बात करें तो उन्हें 29 और 30 जून को टीचर स्कूल आना होगा. स्कूल बंद करने के आदेश से पलकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है.

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को दोपहर के समय धूप में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी गई है. स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और अत्यधिक गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधियों से बचा जाए.

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा बना रहेगा. ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना खतरनाक साबित हो सकता है. आपको बता दें कि इसके पहले हुई बारिश के कारण मौसम और धूप से लोगों को राहत मिली थी लेकिन अब कोई आने वाले दिनों में इस तरह के सिस्टम बनने की आशंका नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ाने के साथ रहा लू चलने की भी संभावना है जो खतरनाक साबित हो सकती.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *