दिल्ली में वर्क फ्रॉर्म होम लागू, PM मोदी की अपील के बाद CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिन घर से काम (Work From Home) करने की घोषणा की है. दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा की. ये उपाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “समझदारी से खर्च” करने और ईंधन संरक्षण की अपील के अनुरूप हैं.
नए उपायों के तहत, दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी सप्ताह में दो दिन घर से काम करेंगे. सरकार ने यह भी कहा कि यात्रा और ईंधन की खपत कम करने के लिए अब 50% आधिकारिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
