हरियाणा में बढ़ी गर्मी की मार, 5 जिलों में तापमान 40 के पार, 17 मई से लू का अलर्ट जारी

0

हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है. 17 मई से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में लू चलने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

सिरसा सबसे गर्म जिला: प्रदेश के पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नारनौल में 42.5°C, हिसार में 41.4°C, रोहतक में 41.2°C और महेंद्रगढ़ में 40.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने सिरसा और फतेहाबाद में तेज आंधी की संभावना भी जताई है.

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि: गर्मी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली. बुधवार सुबह जींद, हिसार, पानीपत, करनाल, कैथल और फतेहाबाद में बारिश हुई. वहीं रात के समय बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई. सोनीपत, करनाल और भिवानी में तेज बारिश हुई, जबकि कई जिलों में देर रात तक आंधी चलती रही. यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में तूफान के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *