पंचकूला नगर निगम चुनाव में BJP का जलवा, श्याम लाल बंसल ने मेयर पद पर दर्ज की बड़ी जीत

0

पंचकूला नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक और एकतरफा जीत दर्ज की है। शहर के मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाते हुए पार्टी को निगम सदन में भारी बहुमत दिया है। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने शानदार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 17 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमट कर रह गई, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।

मेयर पद के कड़े मुकाबले में भाजपा के श्याम लाल बंसल ने शुरुआत से ही जो बढ़त बनाई, वह अंत तक कायम रही। चुनाव परिणामों के अनुसार, श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 36,252 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में श्याम लाल बंसल को कुल 68,544 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुधा भारद्वाज को 32,292 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रचंड जीत ने शहर में भाजपा के मजबूत जनाधार को स्पष्ट कर दिया है।

पार्षद पद के चुनावों में भी भाजपा की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कुल 20 में से 17 वार्डों में कमल खिला है। वार्ड नंबर 7 और 10 में बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड 7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद मात्र 79 वोटों से जीते, जबकि वार्ड 10 से भाजपा के शेखर ने केवल 59 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस का खाता केवल वार्ड 18 में खुला, जहां अमनदीप कौर ने 165 मतों से जीत हासिल की। इसके अलावा वार्ड 17 और 20 से निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

सभी 20 वार्डों के परिणाम एक नज़र में:

  • वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी (कुल वोट: 3833)

  • वार्ड 2: भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी (कुल वोट: 3101)

  • वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1087 मतों से विजयी (कुल वोट: 2059)

    • वार्ड 4: भाजपा के भारत हितैषी 2565 मतों से विजयी (कुल वोट: 3688)

    • वार्ड 5: भाजपा के जय कुमार कौशिक 1810 मतों से विजयी (कुल वोट: 3394)

    • वार्ड 6: भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी (कुल वोट: 2137)

    • वार्ड 7: भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 मतों से विजयी (कुल वोट: 1791)

    • वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी (कुल वोट: 2038)

    • वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से विजयी (कुल वोट: 2966)

    • वार्ड 10: भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी (कुल वोट: 1279)

    • वार्ड 11: भाजपा की अनुराधा पूरी 1209 मतों से विजयी (कुल वोट: 3159)

    • वार्ड 12: भाजपा के राकेश जगोता 2872 मतों से विजयी (कुल वोट: 3827)

    • वार्ड 13: भाजपा के दीपक गर्ग 2267 मतों से विजयी (कुल वोट: 3839)

    • वार्ड 14: भाजपा के राकेश गोयल 2502 मतों से विजयी (कुल वोट: 3689)

    • वार्ड 15: भाजपा की प्रियंका 965 मतों से विजयी (कुल वोट: 2346)

    • वार्ड 16: भाजपा की निर्मला देवी 360 मतों से विजयी (कुल वोट: 2039)

    • वार्ड 17: निर्दलीय अशोक कुमार 754 मतों से विजयी (कुल वोट: 3043)

    • वार्ड 18: कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 मतों से विजयी (कुल वोट: 3000)

    • वार्ड 19: भाजपा की मनीषा रानी 1180 मतों से विजयी (कुल वोट: 3811)

    • वार्ड 20: निर्दलीय रोहित चौधरी 966 मतों से विजयी (कुल वोट: 3440)

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *