CM नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी हुए हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी रविवार रात हुए भयंकर सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। गांव मानक्या के नजदीक उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय का झुंड आ गया, जिसे बचते समय झुंड गाड़ी के आगे टकरा गया।
गनीमत यह रही कि गायों का झुंड टकराते ही गाड़ी बंद होकर रुक गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तरुण भंडारी के साथ सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी थे, जो बाल बाल बच गए। जिस समय यह हादसा हुआ तब भंडारी नगर निगम चुनावी दौरे से पंचकूला अपने आवास पर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
