Punjab: राष्ट्रपति द्वारा मिलने का समय दिए जाने के बाद सीएम मान ने ट्वीट किया, पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

0

राज्यसभा सदस्यों के दल बदलने के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमें राष्ट्रपति भवन से पुष्टि मिल गई है और 5 मई को हम भारत के राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब के छह सांसदों सहित सात सांसदों द्वारा अवैध पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे। जनादेश के साथ विश्वासघात करने वाले ये सांसद किसी भी दया के पात्र नहीं हैं क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं।”

लेकिन अब राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, ”पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 मई, दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है. हालांकि हमने सभी विधायकों के लिए समय मांगा था, लेकिन मुझे केवल एक से मिलने का निमंत्रण मिला है.”

मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा. मेरे साथी विधायक बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर पंजाब और जनता का पक्ष मजबूती से माननीय राष्ट्रपति के सामने रखूंगा. बैठक के बाद आगे की रणनीति साझा की जाएगी. अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *