पटियाला में राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर देर रात जोरदार धमाका, बड़ी साजिश की आशंका… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर देर रात एक जोरदार धमाका हो गया. इसके बाद उस इलामें में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-तक सुनाई दी. इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर फौरन पहुंचे. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
