जीरकपुर के बल्ताना क्षेत्र में पहली बार दिव्य गौ कथा का आयोजन

0

जीरकपुर के बल्ताना क्षेत्र में पहली बार दिव्य गौ कथा का आयोजन

जय श्री राम सेवा समिति रजिस्टर बल्ताना द्वारा, सनातन धर्म मंदिर हरमिलाप नगर फेस एक में 23 अप्रैल 2026 को इस क्षेत्र की पहली दिव्य गौ कथा पूज्यपाद स्वामी चंद्रकांत जी के द्वारा संपन्न हुई ।कार्यक्रम तीन बजे से छबील की व्यवस्था के साथ शुरू हुआ। कथा के उपरांत ,प्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया । इस कार्यक्रम में गौ कथा का आनंद लेने के लिए जीरकपुर के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समिति की प्रभारी डॉक्टर राशि अय्यर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्रीमान पवन शर्मा जी ,प्रधान श्रीमान राज मणि तिवारी, कोषाध्यक्ष शशि तिवारी ,महासचिव डॉक्टर अजय प्रकाश जी,भंडारा प्रबंधक श्रीमान ओपी पाहवा जी ,व्यवस्थापक दीपक नेगी और मनीष गोसाई आदि का बड़ा योगदान रहा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान सत्रजीत गौड़ जी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के सलाहकार सुरेंद्र वर्मा और मंच संचालक श्रीमान दीपांशु तिवारी जी रहे। प्रधान श्री राज मणि तिवारी जी ने इस कार्यक्रम के अंत में यह आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर लोग भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *