जाखड़ ने कहा कि पावर काम ने ऐसे समय में बिजली बंद करने का फैसला किया हैं जब मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस बार गर्मियों में बिजली सप्लाई की मांग का आंकड़ा 17500 मेगावाट तक पहुंचने की आशंका हैं।

इसीलिए पावरकाम इन शहरों में बिजली सप्लाई सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इसी के मद्देजर यह बिजली कट लगाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान इन छह प्रमुख शहरों में ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जाएगा।

साथ ही जरूरत के मुताबिक नई पावर सप्लाई लाइनें भी तैयार की जाएंगी। चार दिन बेशक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन आगे गर्मियों में बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा।