बीमारी से परेशान परिवार का खौफनाक कदम, 3 साल की बच्ची समेत पूरे परिवार ने की आत्महत्या

0

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ एक परिवार ने सुसाइड कर लिया। माता-पिता बेटी की बीमारी से तंग थे। तीनों के शव पंखे पर लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी के फंदे पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, घर की पहली मंज़िल पर स्थित कमरा अंदर से बंद था। जब पुलिस वहां पहुंची और दरवाज़ा खोला, तो पति, पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी अंदर फंदे से लटके हुए मिले। इस घटना का पता तब चला जब जितेंद्र के एक करीबी रिश्तेदार को उसका भेजा हुआ एक टेक्स्ट मैसेज मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। कृष्णा गेट पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि इस दंपति की बेटी लकवे जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इस वजह से पति-पत्नी दोनों ही लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *