जालंधर में ED रेड: सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर कार्रवाई, राघव चड्ढा की जगह बने थे उपनेता

0

पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ED ने छापेमारी की है। अशोक मित्तल लवली यूनिवर्सिटी, जालंधर के चांसलर भी हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली की ED टीम ने अशोक मित्तल के जालंधर और फगवाड़ा स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने भी शामिल हैं।

छापेमारी लवली यूनिवर्सिटी, लवली स्वीट, लवली ऑटो और उनके आवासीय स्थानों पर चल रही है। ED की यह कार्रवाई कई ठिकानों पर एक साथ जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *