चंडीगढ़ की बेटी को FIFA टैलेंट एकेडमी का न्योता: गरीबी से प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने तक का सुनहरा मौका

0

चंडीगढ़ की रहने वाली रीमा चौहान की जिंदगी जल्द बदल सकती है। उन्हें ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की ओर से हैदराबाद में आयोजित AIFF–FIFA टैलेंट एकेडमी ट्रायल के लिए आमंत्रण मिला है। यह ट्रायल 21 से 23 अप्रैल तक होंगे।

देशभर से सिर्फ 30 छात्रों का चयन इन ट्रायल्स के लिए किया गया है। अगर रीमा का चयन हो जाता है तो उन्हें प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका मिलेगा। इस चयन को लेकर चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट भी उत्साहित है।

रीमा एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। उनके पिता शास्त्री मार्केट, सेक्टर-22 में रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके भाई भी फुटबॉल खेलते हैं। इस चयन से परिवार में बेहतर भविष्य की उम्मीदें जगी हैं।

रीमा ने बताया कि उनकी फुटबॉल यात्रा तीसरी कक्षा से शुरू हुई, जब उन्होंने स्कूल में बच्चों को खेलते देखा और धीरे-धीरे यह खेल उनके जीवन का हिस्सा बन गया। तब से वे लगातार अभ्यास कर रही हैं और रोजाना मैदान में ट्रेनिंग के लिए जाती हैं, चाहे मौसम कैसा भी हो। उनका सपना प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना है।

कोच भूपिंदर सिंह पिंका ने रीमा की प्रतिभा को शुरुआती दौर में ही पहचान लिया था और उन्हें लगातार ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ाया। उनकी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन के कारण ही रीमा इस अहम ट्रायल तक पहुंच पाई हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *