चंडीगढ़ अलर्ट: तपती गर्मी पर ब्रेक, 4 दिन तक बारिश का IMD अलर्ट

0

चंडीगढ़ में गर्मी अब धीरे-धीरे तेज़ होती जा रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। 15 अप्रैल को मौसम साफ और सूखा रहने का अनुमान है। वहीं 16 अप्रैल से अगले चार दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है।

उधर पंचकूला और मोहाली में भी बारिश का सिलसिला थम चुका है और गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। हालांकि 16 अप्रैल के बाद यहां के मौसम में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज़ रफ्तार वाली जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसकी गति करीब 110 नॉट यानी लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। वहीं आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम से मौसम करवट ले सकता है। 16 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 अप्रैल के लिए आंधी, तूफान और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा 19 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार बने हुए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर