सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भेजा गया नोटिस, कॉलेज प्रोग्राम में दी थीं गालियां

0

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर गालियां दीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर हरियाणवी सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत भिवानी के वकील अशोक आर्य ने बहल थाने में करवाई है। उधर, पुलिस ने अब मासूम शर्मा को नोटिस भेज दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अगर मासूम शर्मा ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम शर्मा के खिलाफ पौड़ी के श्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है, और थाना डोईवाला पुलिस ने सिंगर को नोटिस भेजा है। अब देहरादून के अलग-अलग इलाकों में मासूम शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में गुस्सा है और वो सिंगर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे देख लोगों में गुस्सा भर गया। कॉलेज में छात्र और शिक्षक भी थे, और उनके सामने मासूम शर्मा की इस तरह की हरकत ने गुस्सा पैदा कर दिया है। हालांकि, बाद में मासूम शर्मा ने अपने किए पर माफी भी मांगी थी। मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी, जिसमें कहा था, ‘राम राम दोस्तों, मैं देसी कलाकार मासूम शर्मा। मैं देहरादून कॉन्सर्ट में आया था। रात को मैं देहरादून में रुका हुआ था। वहां पर एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे बता दिया था, लेकिन सोचा कि ऐसे ही घूमने आया होगा। हो सकता है वो भी रुक रहा हो। कोई बात नहीं। लेकिन एक घंटे बाद मेरे पास फोन आया मेरे चाचा के लड़के का अमेरिका से। उसके पास उस बदमाश ने फोन किया, मेरे पास नहीं किया। उसको उल्टा-सीधा बोला।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *