मोहाली नगर निगम की आखिरी बैठक में मेयर जीती सिद्धू का सरकार पर बड़ा हमला, पानी की बर्बादी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

0

नगर निगम मोहाली के हाउस की इस कार्यकाल की आखिरी बैठक के दौरान मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया गया है।

पानी की संरक्षण को लेकर मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि पानी एक अनमोल संसाधन है और इसकी बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान मेयर ने अफसरशाही पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि डी-सिल्टिंग (नालों की सफाई) के लिए टेंडर छह महीने पहले जारी किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार के दबाव में अधिकारियों ने टेंडर खोलने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते डी-सिल्टिंग नहीं हुई तो बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विजुअल्स:

एमसी भवन के शॉट्स
बैठक के शॉट्स
बाइट – मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू*

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *