*पंचकुला में युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर अपने ही खून से पूरी दीवार पर लिखा कुछ कहानी पुलिस का कहना हो सकता है आत्महत्या करने का कारण*

 

पिंजौर अमरावती एंक्लेव में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान बांदला ऋषिकेश आयु 26 वर्ष निवासी हैदराबाद का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक ने देखा कि सुबह से उक्त कमरे का दरवाजा बंद है तो उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई जिस पर उन्हें कुछ संदिग्ध होने की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी देते हुए अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमरावती मकान नंबर 657 में बीते दिनों किराए पर रहने आया एक व्यक्ति जो की अंदर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर युवक फर्श पर लहू लुहान अवस्था में मृत पड़ा हुआ था युवक ने खुद को चाकू मार कर सुसाइड किया है और फर्श पर खून ही खून बहा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बांदला ऋषिकेश निवासी हैदराबाद आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है जिसने बीती 30 मार्च को अमरावती में वैदिक टेक्नोलॉजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉइनिंग की थी और 4 अप्रैल को ही उक्त मकान में रहने के लिए आया था। कमरे के अंदर का दृश्य और भी भयावह था क्योंकि कमरे की दीवार पर खून से कुछ इंग्लिश में लिखा हुआ था जो की समझ नहीं आ रहा था । मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच के लिए नमूने इकट्ठे किए। चौकी इंचार्ज प्रीतम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *