मोहाली में पानी बचाओ अभियान तेज: चेकिंग करेगी निगम टीम, नियम तोड़े तो कार्रवाई तय
मोहाली। नगर निगम की मौजूदा हाउस की अंतिम सदन बैठक वीरवार को हुई। इसमें शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ पानी के दुरुपयोग को लेकर सख्त नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है।
पीने के पानी के गलत इस्तेमाल पर पहले जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि तीसरी बार उल्लंघन करने पर संबंधित उपभोक्ता का पानी का कनेक्शन तक काटा जा सकता है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुबह के समय बड़ी मात्रा में पीने के पानी का दुरुपयोग हो रहा है। लोग पाइप से गाड़ियां धोने, आंगन और फर्श साफ करने व पौधों को पानी देने जैसे कार्यों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे पानी के समान वितरण पर असर पड़ रहा है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
