आज पंचकूला में सतिंदर सरताज का कॉन्सर्ट, 150 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, सुरक्षा के खास इंतजाम

0

पंचकूला: पंजाबी सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज अपने “हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26” के तहत आज 4 अप्रैल की शाम 7 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देने पहुंचेंगे. उनके इस सूफी पंजाबी कार्यक्रम के लिए जिला शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि इस म्यूजिकल इवनिंग की सुरक्षा और प्रबंधन की जिम्मेदारी एक निजी ग्रुप द्वारा संभाली जा रही है. लेकिन आयोजन स्थल के चौतरफा बाहरी सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था को सुचारू तरीके से चलने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर रहेगी.

रात 10 बजे तक साउंड परमिशन: ईटीवी भारत ने इस म्यूजिकल इवनिंग संबंधी बंदोबस्त बारे पंचकूला के एसडीएम चंद्रकांत कटारिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि, “कार्यक्रम के लिए रात 10 बजे तक साउंड की परमिशन दी गई है. अनुमान है कि करीब आठ हजार संगीत प्रेमी इस म्यूजिकल इवनिंग को सुनने पहुंचेंगे. वहीं, इस शो की टिकट District by Zomato और अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है.”

150 पुलिसकर्मी बाहरी सुरक्षा में रहेंगे तैनात:एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने आगे कहा कि, “एक निजी ग्रुप द्वारा इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संभाली जाएगी. लेकिन कार्यक्रम में करीब आठ एंट्री-एग्जिट गेट होंगे, जिनके बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे. जबकि संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे. फिलहाल तक किसी लोक मार्ग को बंद नहीं किया गया है. लोगों की सुगम आवाजाही के लिए सभी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संचालित रहेगी. हालांकि कार्यक्रम के दौरान किसी एक दिशा से ट्रैफिक का अधिक दबाव बढ़ने पर तत्काल दूसरी दिशा के ट्रैफिक को कुछ देर के लिए अस्थाई रूप से रोक कर ट्रैफिक क्लियर किया जाएगा.”

फिरदौस पर प्रबंधन की जिम्मेदारी:फिरदौस नामक प्रोडक्शन सतिंदर सरताज के लाइव कॉन्सर्ट, जैसे “हेरिटेज टूर इंडिया” को क्रियान्वित और प्रबंधित करता है. शो में बेहतरीन साउंड सिस्टम, इमर्सिव ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स का प्रबंधन भी फिरदौस की देखरेख में होता है, ताकि दर्शकों को यादगार अनुभव मिल सके.

स्क्रीन पर भी लाइव शो का आनंद: इस बार भी हर बार की तरह डॉ. सतिंदर सरताज के इस कार्यक्रम में दूर तक बैठे दर्शकों के लिए अलग-अलग जगह पर स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि हर कोई साफ और स्पष्ट तरीके से सूफी पंजाबी गायकी का आनंद ले सकें. सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे निजी ग्रुप के कर्मचारी सभी एंट्री-एग्जिट गेट और अंदरूनी बनाए जाने वाले छोटे गेट पर कड़ी सुरक्षा रखेंगे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर