सेक्टर-37 चंडीगढ़ में दुकान में घुसकर हमला, CCTV में कैद मारपीट की पूरी वारदात, video

0
चंडीगढ़ : सेक्टर-37 में एक दुकान के अंदर घुसकर मारपीट और बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों द्वारा हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है।
पीड़ित दिवराज सिंह के अनुसार, वह अपनी दुकान में बैठे थे तभी कुछ लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर उन पर और उनके कर्मचारी पर हमला कर दिया। CCTV फुटेज में दुकान के कर्मचारी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। उनके पिता की पगड़ी उतारी गई और बालों से पकड़कर घसीटा गया, जबकि उनकी माता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
हमले में उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में शेखर, उसका भाई, भतीजा आदित्य और अन्य साथी शामिल थे, जिन्होंने बाहर से और लोगों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। CCTV में कैद इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *