मूसेवाला के मैनेजर रहे और अब आरोपों में घिरे शगुनप्रीत की मां ने चंडीगढ़ DGP को पत्र

0

मूसेवाला के मैनेजर रहे और अब आरोपों में घिरे शगुनप्रीत की मां ने चंडीगढ़ DGP को पत्र

बोली-पति को अवैध हिरासत में रखा, रास्ते में फर्जी एनकाउंटर की दी धमकी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत, जिस पर पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग मामले के आरोप भी हैं, उसकी मां ने चंडीगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ डीजीपी को शिकायत दी है।

यह शिकायत शगनप्रीत की मां दलजीत कौर ने दी है, जिसमें उसने आरोप लगाए हैं कि चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस ने उनके पति को घर से उठाकर अवैध रूप से हिरासत में रखने, मारपीट करने और पैसे नकी मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके पति इस समय अवैध हिरासत में हैं और उनकी जान को खतरा है।

उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि उनके पति को तुरंत सुरक्षित बरामद किया जाए और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ता दलजीत कौर ने बताया कि 29 मार्च 2026 की रात करीब 12:20 बजे कुछ लोग सिविल कपड़ों में दो गाड़ियों में उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को चंडीगढ़ पुलिस के पुलिसकर्मी बताया और बिना किसी वारंट के जबरन घर में घुस गए।

इसके बाद उनके पति को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

परिवार का आरोप है कि यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद है।

शिकायत के मुताबिक, रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उनके पति को फर्जी एनकाउंटर में मारने की धमकी दी।

इसके बाद उन्हें सेक्टर-26 थाने में पूरे दिन और रात बिना किसी कागजी कार्रवाई या गिरफ्तारी मेमो के रखा गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हुए फायरिंग मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरे जसप्रीत उर्फ जस्सी और उसके साथियों को पिस्टल मुहैया करवाई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया। पुलिस के अनुसार, दिलप्रीत पिस्टल देने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस केस में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जबकि डबवाली का काली, अमृतसर के गोला और कुद्दा अभी फरार हैं। काली पंजाब पुलिस का वांछित आरोपी बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *