मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा दे दिया। लगभग 20 वर्षों के बाद नीतीश कुमार ने विधान परिषद छोड़ी है। वे पहली बार 20 मार्च, 2006 को विधान परिषद के सदस्य बने थे और तब से चार बार एमएलसी रह चुके हैं। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं, जिसके लिए वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। संवैधानिक नियमों के अनुसार, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राज्य की सदस्यता छोड़नी पड़ती है, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है, फिर भी वे 6 महीने तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *