जिला उपायुक्तों के साथ सीएम सैनी की बैठक: तेल-गैस की कालाबाजारी और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

0

इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक की. बैठक में सीएम नायब सैनी ने पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि प्रदेश में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस को लेकर उत्पन्न हो रही आशंकाओं, घबराहट और अफवाहों पर तुरंत रोक लगाई जाए.

सीएम सैनी के जिला उपायुक्तों के साथ बैठक: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को समय-समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी मिल सके.

हर जिले में कंट्रोल रूप स्थापित करने के आदेश: सीएम ने कहा सरकार तेल व गैस कंपनियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और हर स्थिति पर नजर रख रही है. प्रदेश में निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है. जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक सचिवों के संपर्क में रहकर हर स्थिति की जानकारी साझा करते रहें.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर