चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, दुकान राख – मची अफरा-तफरी, कई दमकल गाड़ियां तैनात

0

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 प्लॉट नंबर 405 में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी है। शोरूम काफी लंबे हैं, अंदर घुसना मुश्किल हो रहा है। धुआं ऊपर की मंजिल में भी फैल गया है। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के भीतर से धुआं उठने लगा। दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *