मोहाली में जज के घर चोरी: पीछे के दरवाजे से घुसे चोर, घर का सामान और भगवान की मूर्ति तक ले गए

0

मोहाली। चोरों ने सेक्टर-94 में सेशन जज मोगा नीलम अरोड़ा के घर को निशाना बनाया। चोर नकदी और जेवरात तक सीमित नहीं रहे, बल्कि घर में रखी पीतल की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, बर्तन और यहां तक कि बाथरूम के नल और फिटिंग भी निकालकर ले गए।

चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब परिवार घर को बंद कर बाहर गया हुआ था। लौटने पर मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और व्यवस्थित तरीके से घर के हर हिस्से को खंगालकर गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *