कांग्रेस में क्रास वोटिंग को लेकर ‘घर की लड़ाई’ सड़क पर, धरने पर बैठे MLA को मनाने पहुंचे हुड्डा

0

हरियाणा की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया अपनी ही पार्टी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। यह घटनाक्रम राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच हुआ है।

गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने मांग की कि ऐसे विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

धरने के दौरान माहौल तब बदला जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेतिया से बातचीत कर उन्हें धरना समाप्त करने के लिए मनाया और उन्हें वहां से उठाया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *