दिल्ली के पालम इलाके में लगी भीषण आग, 30 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद, 9 लोगों की मौत

0

दिल्ली के पालम इलाके में आज 18 मार्च बुधवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस टीम और दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। बिल्डिंग में 9 से ज्यादा से लोगों के फंसे रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा राहत बचाव काम जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालम इलाके की बड़ी बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई है। आग किन कारणों से लगी है, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। इस घटना में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जिनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है। ऐसा भी सामने आया है कि 2 लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई है। लेकिन अब भी बिल्डिंग में कुछ लोगों के फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीम मौके पर जुटी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकल रहा है। दमकल विभाग लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा अचानक से हुआ, देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि इसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। घटनास्थल पर बचाव टीम द्वारा रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *