चंडीगढ़ सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में भीषण आग, कई दुकानों पर मंडराया संकट, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

0

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया।

घटना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानों और इमारतों को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *