हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बनी संभावना

0

चंडीगढ़ | मार्च की शुरुआत में ही धूप के कठोर रवैए ने जनजीवन के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए है. दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम नजर आ रहे है. वही दिन और रात के समय घरों में पंखे चलने शुरू हो गए है. इसके साथ ही पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ रही है. अब लोग ठंडा जूस, पानी, नारियल पानी आदि पदार्थों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 72 घंटों में गर्मी से राहत मिलने वाली है.

राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान पलवल जिले में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा महेन्द्रगढ़ में 35.0 डिग्री, गुरुग्राम में 34.3 डिग्री और नूहं में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से सूरज की तपिश कम होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत है. 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने, गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 15 मार्च को चेतावनी का दायरा बढ़कर उत्तरी और पूर्वी जिलों तक पहुंच सकता है. अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे मार्च की शुरुआत में पड़ रही गर्मी से राहत मिल सकती है. वही बादलों की आवाजाही और वातावरण में नमी के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

मार्च के अंत और और अप्रैल के पहले सप्ताह में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम प्रणाली में बदलाव की संभावना है. ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों या वेयरहाउस में रखें. इसके साथ ही, कटी फसलों को ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम रखें. मौसम में बदलाव को देखते हुए ही कटाई का कार्य करें

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *