क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया बड़ा अपडेट

0

मिडिल ईस्ट में तनाव जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं. देश की जनता के इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए सरकारी सूत्रों ने बीते सोमवार को कहा कि देश में पर्याप्त फ्यूल रिजर्व और सप्लाई के इंतजाम है. सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति से घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों पर तुरंत असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

उन्होंने कहा, ”पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की उम्मीद नहीं है क्योंकि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें तब तक बढ़ने की उम्मीद नहीं है, जब तक कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर को पार नहीं करतीं. हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचेगी.

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पूरे देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल पंपों पर सप्लाई स्थिर बनी हुई है. उन्होंने कहा, ”देश में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी की कोई समस्या नहीं है.”

सूत्रों की तरफ से यही भी कहा गया कि भारत ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए क्रूड ऑयल के इम्पोर्ट में विविधता लाने की अपनी कोशिशें तेज कर दी है. सरकार ने एविएशन फ्यूल के भी काफी मात्रा में उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया और एविएशन सेक्टर में फ्यूल की सप्लाई रुकने की चिंताओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि भारत एविएशन फ्यूल का प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक्सपोर्टर भी है. ऐसे में ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सूत्रों की तरफ से यह भी बताया गया कि  चल रहे जियोपॉलिटिकल तनाव के दौरान एनर्जी सप्लाई को मैनेज करने में भारत कई दूसरे देशों के मुकाबले मजबूत स्थिति में है. यहां तक कि कई दूसरे देशों ने भी स्टॉक लेने के लिए भारत से संपर्क किया है.

LPG की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने घरेलू  सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के बीच अंतर को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. यानी कि अब आप एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद हीदूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे. सरका चाहती है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से डर लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा न करें. इससे सप्लाई सभी के लिए बराबर बनी रहेगी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *