T20 World Cup 2026: भारत तीसरी बार बना चैंपियन, फाइनल में 255 रन बनाए; न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीत ली।
इसके साथ ही भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। खास बात यह भी रही कि भारत ने पहली बार घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीता।
अब टीम इंडिया के नाम तीन टी-20 विश्व कप खिताब हो गए हैं, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
