सुबह-सुबह राजस्थान में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से सामने आ रही है। यहां सीकर जिले में शनिवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की मानें तो भूकंप का समय आज सुबह छह बजकर 32 मिनट रहा। वहीं भूकंप की तीव्रता को लेकर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर यह 3.5 दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रानोली और आस-पास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। काफी देर तक लोग भूकंप की वजह से घरों से बाहर ही रहे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
